Mumbai: मुंबई में घुसे तीन पाकिस्तानी आतंकी’, पुलिस को फोनकर शख्स ने किया दावा, सर्च ऑपरेशन शुरू
मुंबई पुलिस (Photo Credits PTI)

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई आतंकियों के नजर पर हमेशा रहती है. खबर है कि मुंबई में तीन आतंकवादी घुस आए हैं. जिसके बाद मुंबई पुलिस में हडकंप मच गया है. बताया जा रहा है कि ये तीनों आतंकी पाकिस्तान से हैं. मुंबई पुलिस ने ऐसा एक कॉल रिसीव किया है. दावा करने वाले शख्स ने अपना नाम भी बताया है. काल करने वाले शख्स नेदावा किया ये तीनों आतंकी मुंबई शहर में दुबई होकर आए हैं. इस कॉल के आने के बाद मुंबई पुलिस में हडकंप मच गया और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दी गई है. फोन करने वाले शख्स ने मोबाइल नंबर और गाड़ी का नंबर भी बताया है. साथ ही कॉलर ने आतंकियों के नाम भी बताए हैं.

बता दें कि मुंबई पुलिस कंट्रोल को इससे पहले पिछले महीने ही 1 मार्च देर रात 11 बजे एक अज्ञात शख्स ने कॉल कर मुंबई के कुर्ला (पश्चिम) में धमाका होने की बात कही थी. फोन करने वाले शख्स ने कहा था कि अगले 10 मिनट में कुर्ला में धमाका होगा और ऐसा कहकर उसने फोन कट कर दिया था.

Tweet: