मुंबई देश का सबसे सुरक्षित महानगर... सैफ अली खान पर हमले के बाद बोले सीएम देवेंद्र फडणवीस

सीएम फडणवीस ने कहा, "देश के सभी महानगरों में से मुंबई सबसे सुरक्षित है. यह सच है कि कभी-कभी कुछ घटनाएं हो जाती हैं, और उन्हें गंभीरता से लेना चाहिए. लेकिन केवल एक घटना के आधार पर यह कहना कि मुंबई असुरक्षित है, यह सही नहीं है."

CM Devendra Fadnavis | PTI

मुंबई: हाल ही में अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने बयान दिया है. विपक्षी नेताओं और फिल्म जगत के कुछ लोगों द्वारा सरकार की आलोचना के बीच मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया, लेकिन यह भी कहा कि इस एक घटना के आधार पर मुंबई को असुरक्षित कहना सही नहीं होगा.

बेटे इब्राहिम ने जल्दी-जल्दी में खून से लथपथ Saif Ali Khan को ऑटो-रिक्शा से पहुंचाया अस्पताल: रिपोर्ट्स.

गुरुवार दोपहर को कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' की विशेष स्क्रीनिंग में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सीएम फडणवीस ने कहा, "देश के सभी महानगरों में से मुंबई सबसे सुरक्षित है. यह सच है कि कभी-कभी कुछ घटनाएं हो जाती हैं, और उन्हें गंभीरता से लेना चाहिए. लेकिन केवल एक घटना के आधार पर यह कहना कि मुंबई असुरक्षित है, यह सही नहीं है. इससे मुंबई की छवि खराब होती है. हमारी सरकार मुंबई को और भी सुरक्षित बनाने के लिए काम कर रही है."

सैफ अली खान पर हुए हमला

फिल्म जगत में सैफ अली खान पर हमले से सनसनी है. चोरी करने आए अटैकर ने गुरुवार तड़के सैफ अली खान पर हमला कर दिया. चोर के इस हमले में वह बुरी तरह घायल हो गए. अभी सैफ अली खान की लीलावती अस्पताल में सर्जरी हो रही है. फिलहाल, सैफ अली खान वह खतरे से बाहर हैं. इस बीच पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी है.

बेटे के कमरे में छिपा था हमलावर

सैफ अली खान को चाकू मारने वाला हमलावर उनके सबसे छोटे बेटे जहांगीर के कमरे में छिपा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर रात भर वहां छिपा था. जहांगीर की केयर टेकर कामवाली ने ही हमलावर को सबसे पहले देखा था. जैसे ही कामवाली ने अटैकर को जहांगीर के कमरे में देखा, उसने चिल्लाना शुरू कर दिया. इसके बाद घर के अन्य सदस्य जाग गए. सैफ अली खान दौड़े-दौड़े आए और अटैकर से हाथापाई करने लगे. इसी हाथापाई में अटैकर ने उन पर चाकू के 6 वार कर दिए.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Malaysia Asian Games 2026 Hockey Final: भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण पदक, लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए किया क्वालिफाई

Mumbai Mega Block On 4 October: मुंबई लोकल से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर. 4 अक्टूबर को मेगा ब्लॉक, सेंट्रल, हार्बर, ट्रांस-हार्बर और वेस्टर्न लाइन की सेवाएं रहेंगी प्रभावित

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड