Mumbai Rains: लगातार बारिश के बाद मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली एक और झील हुई ओवरफ्लो (Watch Video)

लगातार भारी बारिश के बीच, मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली सात झीलों में से एक महत्वपूर्ण जल स्रोत मोदक सागर झील (Modak Sagar Lake) कल रात 27 जुलाई को रात 10:52 बजे ओवरफ्लो होने लगी. इससे पहले तानसा और विहार झील भी ओवरफ्लो हो चुकी हैं. बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने बताया कि संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के भीतर स्थित विहार झील 26 जुलाई 12.48 बजे रात ओवरफ्लो हो गई, जबकि ठाणे जिले में तानसा झील 27 जुलाई की सुबह 4.35 बजे ओवरफ्लो हो गई. नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाले सात जलाशयों में से विहार, तानसा और मोदक सागर झील और तुलसी झील अब तक ओवरफ्लो हो चुकी हैं. शहर और उपनगरों में भारी बारिश के बाद 20 जुलाई को ही तुलसी झील ओवरफ्लो हो गई थी.