Ratan Tata Threat Call:  मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को रतन टाटा को जान से मारने की मिली धमकी, आरोपी की हुई पहचान; पुणे का रहने वाला है
(Photo : X)

Ratan Tata Threat Call: उद्योगपति मुकेश अंबानी के बाद इस बार उद्योगपति रतन टाटा को जान से मारने की धमकी मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को मिली है. फोन करने वाले ने कहा को रतन टाटा की सुरक्षा बढ़ा दी जाए, नहीं तो उनका भी हाल साइरस मिस्त्री जैसा ही होगा. रतन टाटा के बारे में धमकी भरा कॉल आने के बाद मुंबई पुलिस देर ना करते हुए एक्शन मोड़ में आते हुए उसका फोन ट्रेस करना शुरू की. फोन ट्रेस करने पर मालूम पड़ा की वह पुणे का रहने वाला है. पुलिस जब उसके घर जा धमकी तो मालूम पड़ा की वह सिज़ोफ्रेनिया से पीड़ित है. मुंबई पुलिस के अनुसार ऐसे में पुलिस ने कॉल करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की. क्योंकि वह मानसिक रूप से बीमार है. हालांकि मुंबई पुलिस ने इस धमकी की बाद रतन टाटा की सुरक्षा तुरन्त बढ़ा दी है.

रतन टाटा जान से मारने की धमकी: