Mulund Metro Slab Collapse: मुलुंड मेट्रो हादसे पर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की कार्रवाई, इंजीनियर सस्पेंड, दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, 3 हुए है जख्मी

मुंबई के मुलुंड में मेट्रो लाइन-4 के निर्माणाधीन पिलर का हिस्सा गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया है. घटना का संज्ञान लेते हुए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कार्यकारी अभियंता को निलंबित कर दिया है और घायलों के मुफ्त इलाज के निर्देश दिए हैं.

(Photo Credits ANI)

Mulund Metro Slab Collapse: मुंबई के मुलुंड इलाके में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जहां मेट्रो लाइन-4 (वडाला-कासारवडवली मार्ग) के निर्माणाधीन पिलर का एक बड़ा हिस्सा अचानक नीचे गिर गया. यह कंक्रीट का स्लैब वहां से गुजर रहे एक ऑटो-रिक्शा और कार पर जा गिरा, जिसमें एक व्यक्ति की दुखद मृत्यु हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए कार्यकारी अभियंता (Executive Engineer) को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया है.

लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) के प्रशासन से रिपोर्ट तलब की. सुरक्षा मानकों में चूक पाए जाने पर उन्होंने कार्यकारी अभियंता सत्यजीत साल्वे को निलंबित कर दिया. शिंदे ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जनता की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा. यह भी पढ़े:   Mumbai Metro Mira-Bhayandar News: मीरा-भायंदर के डोंगरी में मेट्रो लाइन 9 कार शेड बनाने के खिलाफ निवासियों का प्रदर्शन, 12,400 से अधिक पेड़ों की कटाई का विरोध

पीड़ितों के लिए सहायता की घोषणा

डिप्टी सीएम ने इस हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने घोषणा की कि दुर्घटना में घायल हुए सभी व्यक्तियों के इलाज का पूरा खर्च MMRDA द्वारा वहन किया जाएगा. प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए.

कैसे हुआ हादसा?

यह घटना शनिवार दोपहर करीब 12:15 से 12:20 बजे के बीच मुलुंड (पश्चिम) में एलबीएस रोड पर 'जॉन्सन एंड जॉन्सन' कंपनी के पास हुई. मेट्रो पिलर संख्या P196 का एक हिस्सा (पैरापेट सेगमेंट) अचानक ढह गया. मलबे की चपेट में आने से ऑटो-रिक्शा पूरी तरह चकनाचूर हो गया.

हादसे का विवरण:

मौके पर राहत एवं बचाव कार्य

हादसे के तुरंत बाद मुंबई फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस, मेट्रो कर्मचारी और 108 एम्बुलेंस सेवा मौके पर पहुंच गई. मलबे को हटाने और फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. सुरक्षा कारणों से एलबीएस रोड के प्रभावित हिस्से को बैरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया गया और मेट्रो का निर्माण कार्य फिलहाल रोक दिया गया है.

जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित

MMRDA ने इस तकनीकी विफलता और लापरवाही की जांच के लिए प्रोजेक्ट डायरेक्टर बसवराज एम. भद्रगोंड की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है. इसके साथ ही ठेकेदार कंपनी (Rajv-Milan Infra) पर 5 करोड़ रुपये और कंसल्टेंट फर्म पर 1 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना भी लगाया गया है.

Share Now

\