Mumbai Metro Line 3: मुंबई मेट्रो 3 की सेवा आज से आम लोगों के लिए होगी शुरू, जानें टाइम टेबल और किराया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को मुंबई मेट्रो लाइन-3 के बीकेसी से आरे खंड का उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स से आरे के बीच मुंबई मेट्रो लाइन-3 की सेवा आज से आम लोगों के लिए शुरू कर दी जाएगी.
Mumbai Metro Line 3: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शनिवार को मुंबई मेट्रो लाइन-3 के बीकेसी से आरे खंड का उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स से आरे के बीच मुंबई मेट्रो लाइन-3 की सेवा आज यानी सोमवार सुबह 11 बजे से मुंबई मेट्रो एक्वा लाइन पर जमीन के अंदर दौड़ेगी. मुंबईकर जॉय राइड के साथ जरूरी यात्रा कर सकेंगे. मुंबई मेट्रो ने अधिकृत बयान में कहा है कि अगले दिन यानी आठ अक्तूबर दिन मंगलवार से मेट्रो अपने निर्धारित समय से चलने लगेगी.
बता दें कि आरे कॉलोनी और बीकेसी के बीच 12.69 किलोमीटर लंबा खंड 33.5 किलोमीटर लंबे कोलाबा-सीप्ज-आरे मेट्रो लाइन 3 का हिस्सा है, जिसे इस सप्ताह की शुरुआत में मेट्रो रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) से अंतिम मंजूरी मिली थी. यह भी पढ़े: Mumbai Metro 3 Video: मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो जल्द होगी शुरू, आरे-बीकेसी को जोड़ने वाली मेट्रो एक्वा लाइन 3 का पहला वीडियो आया सामने
बीकेसी और आरे के बीच कुल 10 स्टेशन:
बीकेसी और आरे के बीच, जिस खंड का प्रधानमंत्री ने उद्घाटन किया, उसमें 10 मेट्रो स्टेशन हैं. ये हैं -- बीकेसी, बांद्रा कॉलोनी, सांताक्रूज, छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (सीएसएमआईए) टी1, सहार रोड, सीएसएमआईए टी2, मरोल नाका, अंधेरी, सीप्ज (सांताक्रूज इलेक्ट्रॉनिक एक्सपोर्ट प्रोसेसिंग जोन) और आरे कॉलोनी जेवीएलआर (जोगेश्वरी-विखरोली लिंक रोड).
आरे-बीकेसी खंड छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 और 2, दोनों के साथ-साथ मरोल नाका स्टेशन पर घाटकोपर-अंधेरी-वर्सोवा मेट्रो लाइन 1 को कनेक्टिविटी प्रदान करता है।
दक्षिण मुंबई में, आरे से कोलाबा के बीच पूरी तरह से चालू हो जाने के बाद, लाइन-3 प्रतिदिन लगभग 13 लाख यात्रियों को सेवा प्रदान करेगी और ट्रेनों का परिचालन लगभग 3-4 मिनट के अंतराल पर होगा.
सुबह 6.30 बजे से रात 10.30 बजे तक चलेगी:
मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एमएमआरसी) ने आरे और बीकेसी के बीच सुबह 6.30 बजे से रात 10.30 बजे के बीच रोजाना मेट्रो ट्रेन के 96 फेरे की योजना बनाई है। रविवार को पहली मेट्रो ट्रेन सेवा सुबह 8.30 बजे शुरू होगी.
न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम किराया 50 रुपये होगा:
मेट्रो 3 का किराया आरे-जेवीएलआर-बीकेसी खंड के बीच का किराया 10 रुपये लेकर से 50 रुपये तक होगा. हफ्ते के दिनों में सुबह 6:30 बजे से रात 10:30 बजे तक मेट्रो चलेगी. मेट्रो 3 वीकेंड पर सुबह 8:30 बजे से मेट्रो दौड़ेगी. मुंबई मेट्रो 3 या एक्वा लाइन 33.5 किलोमीटर अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन है.
पिछले महीने, एमएमआरसी के प्रबंध निदेशक अश्विनी भिडे ने कहा था कि कॉरिडोर पर लगभग 93 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और कोलाबा और आरे के बीच पूरी लाइन मार्च या मई 2025 तक चालू होने की संभावना है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2024 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

