Air Mauritius Flight: एयर मॉरीशस की बड़ी लापरवाही! विमान का AC नहीं चलने से एक बुजुर्ग समेत कई बच्चों को सांस लेने में दिक्कत, तबियत बिगड़ने से बची
(Photo Credits ANI)

Mauritius Flight: डीजीसीए की फटकार के बाद भी एयरलाइंस की लापरवाही ख़त्म नहीं हो रही है. कुछ इसी तरफ से एयर मॉरीशस की विमान एमके749 मुंबई से उडान भरना था. लेकिन विमान के इंजन में खराबी के चलते विमान सही समय पर उडान नहीं भर सका. विमान के इंजन में खराबी के चलते एसी नहीं चल सका. जिससे विमान में सवार एक 78 साल के बुजुर्ग समेत कई छोड़े बच्चों को सांस लेने में दिक्कत आने लगी और उनकी तबियत बिगड़ने लगी. हालांकि कुछ समय बाद विमान को रद्द करने के बाद सभी यात्रियों को नीचे उतारा गया.

एक यात्री के अनुसार सुबह 3:45 बजे के आसपास उन्हें विमान में चढ़ाया गया और बाद में उन्हें विमान के अंदर बंद कर दिया गया, जिससे एयर कंडीशनिंग के काम न करने के कारण उन्हें अत्यधिक असुविधा का सामना करना पड़ा.

Tweet: