प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)
शुक्रवार को मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा है कि आज मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कोविड-19 प्रतिबंधों को बढ़ाने का ऐलान कर सकते है. हालांकि उन्होंने स्पष्ट कहा कि मुंबई में पूर्ण लॉकडाउन फ़िलहाल नहीं लगाया जाएगा. ज्ञात हो कि मंगलवार को मुंबई की मेयर ने कहा था कि यदि मुंबई में कोरोना के दैनिक मामले 20 हजार से अधिक हो जाते है तो मुंबई में लॉकडाउन लगाना ही होगा. शहर में एक दिन पहले ही कोविड-19 के 20,181 मामले सामने आये और चार मरीजों की मौत हुई.
#BREAKING : संपूर्ण लाॅकडाऊन नक्कीच होणार नाही, मात्र काही नागरिक बेफिकीरीनं वागत राहिले तर संकटाला तोंड द्यावं लागणार- महापौर https://t.co/npvqdHujNl pic.twitter.com/myAkqQ6F62
— ABP माझा (@abpmajhatv) January 7, 2022













QuickLY