Mumbai Local Train: भिवपुरी-नेरल सेक्शन के बीच हुआ हादसा, कल्याण की ओर जाने वाली लोकल ट्रेने हुईं लेट
मुंबई लोकल (Photo Credits: Wikimedia Commons)

मुंबई से करीब 80 किमी दूर भिवपुरी रोड-नेरल सेक्शन के बीच आज शाम 5:15 बजे अप लाइन पर एक ईएमयू लोकल ट्रेन द्वारा एक जानवर के कुचलने के कारण लोकल सेवाएं कुछ देर के लिए प्रभावित हुईं सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि इस घटना से कर्जत से कल्याण की ओर जाने वाली ट्रेनें प्रभावित हुईं है, हालांकि बाद में शाम 6:45 बजे सेवाओं को बहाल कर दिया गया.