COVID-19: बीएमसी का फैसला, UAE से मुंबई आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्र‍ियों के लिए 7 दिन का होम क्‍वारंटीन अनिवार्य
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

देश मी आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में कोरोना के मामलों में गिरावट जरूर आई है. लेकिन मुंबई पर कोरोना और कोरोना के नए वेरिएंट Omicron को लेकर खतरा अभी भी बना हुई हैं. क्योंकि अभी भी मुंबई में कोरोना के मामले बड़ी संख्या में पाए जा रहे हैं. कोरोना के बढ़ते मामलो के बीच बीएमसी ने दुबई समेत यूएई से आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों (International Passengers) के लिए 7 दिन तक के लिए होम क्वारंटाइन अनिवार्य (Home Quarantine) कर दिया हैं.