देश

मुंबई: सिलेंडर ब्लास्ट के बाद अंधेरी की एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की 5 गांड़ियां मौके पर, 1 घायल

मुंबई के अंधेरी के यारी रोड एरिया में स्थित माजिल मस्जिद चौक पर स्थित सरिता बिल्डिंग (Sarita Building) की चौथी मंजिल पर आग लग गई. आग लगने के पीछे का कारण सिलेंडर ब्लास्ट बताया जा रहा है.

मुंबई: सिलेंडर ब्लास्ट के बाद अंधेरी की एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की 5 गांड़ियां मौके पर, 1 घायल
सिलेंडर ब्लास्ट के बाद अंधेरी की एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग (Photo-ANI)

मुंबई के अंधेरी के यारी रोड एरिया में स्थित माजिल मस्जिद चौक पर स्थित सरिता बिल्डिंग (Sarita Building) की चौथी मंजिल पर आग लग गई. आग लगने के पीछे का कारण सिलेंडर ब्लास्ट बताया जा रहा है. धमाके के चलते इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना में एक व्‍यक्ति के घायल होने की खबर है. घायल को पास के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है.

आग की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर बिग्रेड की पांच गांड़ियां मौके पर पहुंची. पुलिस भी मौके पर मौजूद हैं.

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक आज लगभग 12:30 के आस-पास सरिता बिल्डिंग की चौथी पर सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग लग गई. फिलहाल आग पर काबू पाने का कार्य जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2019 01:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).