Mumbai Fire:  मुंबई के भायखला में सालसेट बिल्डिंग में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
fire (img: Pixabay)

Mumbai Fire: मुंबई के भायखला ईस्ट के बीए रोड पर न्यू ग्रेड इंस्टा मिल के पास स्थित सलसेट बिल्डिंग में आज सुबह आग लग गई. आग लगने के बाद इसको सूचना दमकल की टीम को दी गई. राहत की बात यह रही कि दमकल की टीम समय रहते मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया. जिससे आग केवल बिल्डिंग तक ही सीमित रही और फैलने से बच गई.

मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB) ने इसे लेवल-1 की आग घोषित किया है. इस घटना में किसी भी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है. फिलहाल, आग बुझाने का काम पूरी तरह से समाप्त कर लिया गया है.

भायखला में सालसेट बिल्डिंग में लगी आग