Mumbai Fire:  मुंबई के वर्ली इलाके में इंडस्ट्रियल एस्टेट में एक गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल  की 5 गाड़ियां मौजूद
Credit-Pixabay

Mumbai Fire: मुंबई के वर्ली इलाके में इंडस्ट्रियल एस्टेट में एक गोदाम में भीषण आग लग गई है. आग लगने की सूचना दमकल की टीम को मिलने के बाद मौके पर दमकल की 5 गाड़ियां मौजूद है. फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है. बीएमसी के अनुसार इस घटना में अभी तक किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है. वहीं आग कैसे लगी अभी तक वजहों का पता नहीं चल पाया है. लेकिन मौके पर फिलहाल अफरा-तफरी का माहौल है.

Tweet: