Mumbai: बांद्रा इलाके में BEST की बस में लगी भीषण आग, सभी यात्री सुरक्षित (Watch Video)
BEST की बस में लगी आग (Photo: Twitter)

मुंबई के बांद्रा इलाके में बेस्ट (BEST) की बस में आग लग गई. बस के सभी यात्री सुरक्षित हैं. हादसे की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं. हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो देखक्र आप अंदाजा लगा सकते है कि यह आग कितनी भीषण थी. गनीमत यह रही कि हादसे में सभी यात्री सुरक्षित बच गए. बेस्ट के अधिकारियों ने पुष्टि की कि इस घटना में सभी यात्री सुरक्षित हैं. आग की लपटों और धुएं को देखकर बेस्ट के चालक ने तुरंत बस रोक दी और यात्रियों को बाहर निकाला.

न्यूज एजेंसी ANI ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिनमें बेस्ट की बस आग की लपटों से पूरी तरह घिरी दिख रही है. बस से धुंए का गुबार उड़ रहा है.