Mumbai Pollution: दिल्ली के बाद अब मुंबई की हवा भी  हुई 'जहरीली', बेहद खराब श्रेणी में पहुंचा Air Quality
मुंबई में प्रदूषण (Photo Credits ANI)

Mumbai Air Pollution, मुंबई: अभी तक दिल्ली का ही हाल प्रदूषण से बेहद ख़राब था, लेकिन अब मुंबई भी इस समस्या से जूझते हुए नज़र आ रहा है. प्रदूषण के चलते मुंबई में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. मुंबई का हाल भी दिल्ली जैसा होता जा रहा है. भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में हाल के दिनों में हवा की गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ रही है.

सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार BKC में AQI 310 (बहुत खराब) श्रेणी में है.