Mumbai: मुंबई में अवैध रूप से रह रहा अफगानी नागरिक गिरफ्तार, पासपोर्ट, पैन कार्ड जब्त
(Photo Credits Pixabay)

मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच यूनिट 5 ने बताया की, मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट 5 ने वडाला इलाके में अवैध रूप से रह रहे 38 साल के जहीर अली खान नाम के एक अफगान नागरिक को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह अफगानी नागरिक है और 2007 से मुंबई में रह रहा है. पुलिस ने अफगानी पासपोर्ट, पैन कार्ड और टीकाकरण प्रमाणपत्र जब्त कर लिया. गिरफ्तारी के बाद खान के खिलाफ मामला कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने आरोपी को 26 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया.

देखें ट्वीट: