Mumbai: ट्रेड वर्ल्ड बिल्डिंग में लिफ्ट गिरने से बड़ा हादसा, 12-14 लोग घायल
lift representative image (Photo Credit: Pixabay)

लोअर परेल की ट्रेड वर्ल्ड बिल्डिंग में लिफ्ट गिरने से बड़ा हादसा हो गया. BMC ने बताया कि घटना में 12-14 लोग घायल हो गए. घटना बुधवार (21 जून) दोपहर मुंबई के लोअर परेल इलाके के कमला मिल स्थित ट्रेड वर्ल्ड बिल्डिंग में हुई. घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मदद और बचाव अभियान चलाया गया. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेड वर्ल्ड बिल्डिंग की चौथी मंजिल से लिफ्ट नीचे गिरी.