देश

MP Shocker: खंडवा जिले में दुकान की छत पर मिला 13 वर्षीय नाबालिक का शव, दुकानदार गिरफ्तार

पुलिस ने बताया, 'कल खंडवा में एक दुकान की छत पर एक नाबालिग लड़की की लाश मिली, प्रथम दृष्टया यह बलात्कार की घटना प्रतीत होती है. मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा. हम मामले की जांच कर रहे हैं.'

MP Shocker: खंडवा जिले में दुकान की छत पर मिला 13 वर्षीय नाबालिक का शव, दुकानदार गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

खंडवा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खंडवा (Khandwa) जिले से एक शर्मनाक वारदात सामने गई है. यहां एक 50 वर्षीय दुकानदार ने 13 वर्षीय नाबालिक से दुष्कर्म कर उसे मौत के घात उतार दिया. आरोपी दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. किराना दुकानदार ने 13 वर्ष की बच्ची के साथ रेप किया और फिर नाबालिक की हत्या कर शव को दुकान की छत पर रख दिया था. खंडवा जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सीमा अल्वा ने कहा, लड़की के साथ बलात्कार किया गया था.

पुलिस ने बताया, 'कल खंडवा में एक दुकान की छत पर एक नाबालिग लड़की की लाश मिली, प्रथम दृष्टया यह बलात्कार की घटना प्रतीत होती है. मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा. हम मामले की जांच कर रहे हैं.' Madhya Pradesh: मुरैना में जहरीली शराब पीने से 10 की मौत, 5 की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी.

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार:

पुलिस ने कहा कि हमें इस बात की पक्की जानकारी नहीं है कि नाबालिक को दुकान पर बुलाया गया था या वह किसी काम से वहां गई थी. दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया है. हम मामले की जांच कर रहे हैं. जांच ले बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

मामलों में पुलिस मृतक नाबालिक के परिजनों सहित अन्य गांव वालों से पूछताछ कर रही है. घटना के बाद गांव में आक्रोश है. मिली जानकारी के अनुसार नाबालिक लड़की दुकान पर कुछ सामान लेने गई थी काफी देर तक वह नहीं लौटी तो परिजनों ने दुकान के आस-पास उसकी तलाश शुरू की. जिसके बाद लड़की का शव दुकान की छत पर मिला.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2021 11:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).