VIDEO: मध्य प्रदेश में फिर दिखी पूर्व CM शिवराज की मानवता, सड़क हादसे में घायल शख्स को काफिला रोककर पहुंचवाया अस्पताल, कहा- 'मामा आपके साथ'
Photo Credits ani

MP Road Accident Video: मध्यप्रदेश  के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) भले ही राज्य के सीएम नहीं है. लेकिन उन्होंने के बार फिर से अपने मामा होने का फर्ज निभाया है. दरअसल बीती रात एक  बाइक सवार का एक्सीडेंट हो गया. इसी बीच पूर्व सीएम शिवराज  का काफिला वहां से गुजर रहा था और उनकी नजर जख्मी शख्स पर पड़ी. जिसके बाद पूर्व सीएम ने अपना काफिला  रोकर  शख्स को अस्पताल पहुंचवाया और कहा की मामा  तुम्हारे साथ है. तुम जल्द ठीक हो जाओगे.

सीएम शिवराज का ये दरियादिली वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है. युवक की मदद करते समय शिवराज सिंह चौहान की ऊंगली में भी चोट लग गई है. जिससे उनकी ऊँगली से खून निकलने लगा. फिर भी वे जख्मी शख्स को अस्पताल पहुंचवाने के लिए लगे रहे.

video: