MP Road Accident : गुना में डंपर से टकराने के बाद बस में आग लगी, कई यात्री झुलसे
मध्य प्रदेश के गुना जिले में यात्री बस और डंपर के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे के बाद बस में आग लग गई और कई यात्री झुलस गए हैं. चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि गुना से आरोन जा रही बस सामने से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी, टक्कर के बाद बस में आग लग गई
गुना, 27 दिसंबर: मध्य प्रदेश के गुना जिले में यात्री बस और डंपर के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे के बाद बस में आग लग गई और कई यात्री झुलस गए हैं. चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि गुना से आरोन जा रही बस सामने से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी, टक्कर के बाद बस में आग लग गई. यह भी पढ़ें: Indian Oil Corporation Plant Fire Breaks: चेन्नई में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन प्लांट में लगी भीषण आग, एक की मौत
बस आग की लपटों से घिर गई और बस धू-धूकर जलने लगी और यात्रियों ने खिडकी से बाहर निकाल कर जान बचाने की कोशिश की. इस हादसे में कई यात्रियों के झुलसने की खबर आ रही है.
इस हादसे में कितने लोगों की जान गई है और कितने लोग झुलसे हैं इस बात की आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि करने को तैयार नहीं है, मगर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं.
Tags
संबंधित खबरें
‘I Love Her’: उज्जैन में सनकी आशिक की करतूत, महिला के अंडरगारमेंट्स चुराते CCTV में कैद; सीने पर गुदवाया था नाम
मध्य प्रदेश BJP अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि का निधन: फिजियोथेरेपी सेशन के बाद आया हार्ट अटैक
कूनो नेशनल पार्क में फिर गूंजी किलकारी, नामीबियाई चीता 'ज्वाला' ने दिया 5 शावकों को जन्म, संख्या बढ़कर 33 हुई (Watch Video)
‘Langdi’ Dies: मध्य प्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व की प्रसिद्ध बाघिन टी-20, 'लंगड़ी' का निधन, 18 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
\