MP Nagar Nikay Chunav Result 2023 Live Streaming: एमपी के 19 नगरीय निकायों का चुनाव परिणाम आज, यहां देखें लाइव नतीजे
Vote Counting (Photo: PTI)

मध्य प्रदेश के 19 नगरीय निकायों में किसकी जीत होगी इसका फैसला आज आ जाएगा. यहां कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुकाबला कड़ा है. जिस पार्टी के समर्थित पार्षद ज्यादा जीतेंगे उस पार्टी का अध्यक्ष होगा. सुबह नौ बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है. मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले ये आखिरी नगरीय निकाय चुनाव थे. बता दें कि 20 जनवरी को 6 नगर पालिका और 13 नगर परिषद के लिए वोट डाले गए थे. MP Nagar Nikay Chunav Result 2023 Live Updates.

गुना के नगर पालिका राघौगढ़-विजयपुर, बड़वानी, सेंधवा, धार, मनावर और पीथमपुर नगर पालिका समेत सभी नगरीय निकायों के परिणाम आज आएंगे. वोटों की गिनती और मध्य प्रदेश नगर निगम चुनाव के नतीजों की लाइव खबरें यहां देखें.