Firing Over Dog Dispute: मध्य प्रदेश के इंदौर में कुत्ते को लेकर हुए विवाद में चलीं गोलियां, 2 लोगों की मौत, 6 जख्मी-Video
Representative Image | Photo: Pixabay

Firing Over Dog Dispute: मध्य प्रदेश के इंदौर में कुत्ता घुमाने को लेकर फायरिंग हुई है. फायरिंग की घटना में लोगों की जान भी गई है. फायरिंग की घटना को लेकर इंदौर के इंदौ के

एडीसीपी अमरेंद्र सिंह (ADCP Amarendra Singh) ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि एक आदमी अपने कुत्ते को घुमा रहा था और उसका कुत्ता अपने पड़ोसी के कुत्ते से लड़ गया. जिसके बाद मालिकों के बीच हाथापाई हो गई और लड़ाई के कारण कुछ लोग वहां इकट्ठा हो गए. इसके बाद कुत्ते का मालिक जो एक बैंक में गार्ड की नौकरी करता है. वह  अचानक अपने घर गया और बंदूक लेकर गोली चला दी. इस घटना में 2 लोगों की मौत हुई है. जबकि 6 लोग घायल हुए हैं. घायलों का का इलाज अस्पताल में चल रहा है. वारदात के बाद आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है.और आगे की जांच जारी है.

Video: