MP-Khargone Bus Accident Video: खरगोन में यात्रियों से भरी बस का टायर फटा, बैलेंस बिगड़ने से नदी में जा गिरी, चीख पुकार के बीच लोगों की बची जान
Photo Credits Twitter

MP-Khargone Bus Accident Video: मध्य प्रदेश के खरगोन में बड़ा हादसा हुआ है. यात्रियों से भरी एक बस का टायर फटने के बाद बैलेंस बिगड़ गया. जिसके बाद बस यात्रियों को लेकर रोड से नदी में जा गिरी. जिसके बाद चीख पुकार मच गई. इस बीच हादसे से कुछ दूर मौजूद लोग ग्रामीण दौड़े आये और किसी तरह से लोगों की जाना बचाई. राहत वाली बात रही कि नदी में पानी कम था. इस लिए बड़ा हादसा नहीं हुआ और आसानी से लोगों को बस से बाहर निकाला जा सका. बस में करीब 25 लोग सवार थे. जिसमें कुछ लोगों को चोटें आई है. जिनका इलाज अस्पताल में इलाज चल रहा है. हादसे के बाद वीडियो भी सामने आया है. जिस वीडियो को बस के पीछे चल रहा एक कार सवार ने बनाया है. जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Video: