MP Board Result 2024: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे किसी भी दिन हो सकते हैं जारी, ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर चेक करें रिजल्ट
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) इसी हफ्ते के किसी भी दिन कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर सकता है. परिणाम जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट, mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
MP Board Result 2024: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) इसी हफ्ते के किसी भी दिन कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर सकता है. परिणाम जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट, mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर पता होना चाहिए. इसलिए छात्र अपना एडमिट कार्ड ढूंढकर पहले ही अपने पास जरूर रख लें.
ये भी पढ़ें: UP Board 10th Result 2024: यूपी बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में सीतापुर के छात्रों का जलवा, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं रिजल्ट जल्द होगा जारी
MP Board Result 2024: MPBSE to announce Class 10, 12 results soon
Check details: https://t.co/kQIOb9N0bI#MP #MPBSE pic.twitter.com/ccoCFU0nJv
— News9 (@News9Tweets) April 21, 2024
बता दें, इस साल एमपी बोर्ड में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए लगभग 16 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. कक्षा 10वीं की परीक्षा 05 फरवरी से 28 फरवरी तक और 12वीं की परीक्षा 06 फरवरी से 05 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी.
MP Board Result 2024 का परिणाम आसानी से ऐसे चेक करें
- सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं.
- इसके बाद “Mp Board Result 2024” लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें.
- अब जैसे ही सबमिट बटन पर क्लिक करेंगे आपका RESULT स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
- रिजल्ट की जांच करने के बाद इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करके रख लें
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2024 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

