देश

Haridwar News: हरिद्वार में पर्दे से ढके गए मस्जिद और मजार, वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आई पुलिस

कांवड़ यात्रा में 'नेम प्लेट' का विवाद अभी पूरी तरह से थमा भी नही कि उत्तराखंड से इसी तरह का एक और बवाल सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो का हवाला देते हुए कहा जा रहा है कि हरिद्वार प्रशासन ने रामनगर क्षेत्र में मस्जिद और मजार को सफेद पर्दे से ढकने का आदेश दिया था. हालांकि, लोगों के आक्रोश के बाद इस फैसले को तुरंत वापस ले लिया गया.

Haridwar News: हरिद्वार में पर्दे से ढके गए मस्जिद और मजार, वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आई पुलिस
Photo- X

Haridwar News: कांवड़ यात्रा में 'नेम प्लेट' का विवाद अभी पूरी तरह से थमा भी नही कि उत्तराखंड से इसी तरह का एक और बवाल सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो का हवाला देते हुए कहा जा रहा है कि हरिद्वार प्रशासन ने रामनगर क्षेत्र में मस्जिद और मजार को सफेद पर्दे से ढकने का आदेश दिया था. हालांकि, लोगों के आक्रोश के बाद इस फैसले को तुरंत वापस ले लिया गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि रामनगर क्षेत्र के स्पेशल पुलिस ऑफिसर एसपीओ मस्जिद के सामने से सफेद पर्दा हटा रहे हैं.

मस्जिद और मजार कमेटी के प्रबंधकों का दावा है कि उन्होंने प्रशासन के कहने पर कांवड़ यात्रा के दो दिन पहले पर्दा लगाया, जबकि पुलिस ने इस तरह के किसी भी आदेश को जारी करने से इनकार किया है. ऐसे में यह पता नहीं चल पा रहा है कि मस्जित और मजार के सामने पर्दा किसने लगाया था.

ये भी पढें: Name Plate Case: नेम प्लेट मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर CM धामी ने कहा, वह सरकार के आदेश की करेंगे समीक्षा

हरिद्वार में पर्दे से ढके गए मस्जिद और मजार

वहीं, इस मामले पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नाराजगी जताई है. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने इस कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि जब रास्ते में कई मंदिर, मस्जिद और चर्च होते हैं, तो यह भारत को दर्शाता है. क्या कांवड़ यात्री इतने संकीर्ण सोच वाले होते हैं कि अगर किसी दूसरे धर्म के धार्मिक स्थल की छाया भी उन पर पड़ जाए, तो वे उससे दूर रहने लगेंगे?

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2024 08:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).