Govt Websites Hacked? 300 सरकारी वेबसाइट हैकर्स के कब्जे में, सट्टेबाजी का विज्ञापन दिखा रहे विदेशी जालसाज

देश में 24 लाख से अधिक सरकारी वेबसाइटें हैं. चिंता की बात यह है कि केंद्र और राज्य सरकारों के ऐसे 300 से अधिक वेब पोर्टल हैकर्स के कब्जे में हैं.

Govt Websites Hacked? देश में 24 लाख से अधिक सरकारी वेबसाइटें हैं, जिन पर हर रोज लाखों लोग आते-जाते हैं. समाचार पत्रिका भास्कर के मुताबिक चिंता की बात यह है कि केंद्र और राज्य सरकारों के ऐसे 300 से अधिक वेब पोर्टल हैकर्स के कब्जे में हैं. इन पर ऑनलाइन गेमिंग और क्रिकेट सट्टेबाजी के विज्ञापन दिखाए रहे हैं. जैसे ही कोई इस पर क्लिक करता है, यह उन्हें पेमेंट गेटवे से जोड़ देता है. इन URL के लिंक को सोशल मीडिया के जरिए देश के छोटे शहरों तक भी भेजा जा रहा है.

केंद्र की कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT) ने ऐसी कई वेबसाइटों की पहचान की है. नकली और मिलावटी सामान के खिलाफ चेतावनी देने वाला भारतीय मानक ब्यूरो का पोर्टल इन सट्टेबाजों के हाथों में है.

खबर पर एक नजर

ऐसी 300 से अधिक वेबसाइटों पर विज्ञापन दिखाया जा रहा है

समाचार पत्रिका भास्कर के मुताबिक- इंडोनेशिया, थाईलैंड और पाकिस्तान में बैठे स्कैमर्स इसके जरिए हजारों करोड़ रुपये की सट्टेबाजी कर रहे हैं. समस्या यह है कि कई राज्यों में इस प्रकार की हैकिंग पर रोक लगाने संबंधी जानकारी भी नहीं है. मध्य प्रदेश का रेशम निदेशालय, केरल, तेलंगाना और उत्तराखंड सरकार के कई विभागों को इस बारे में जानकारी नहीं है. कई सरकारें जानकारी मिलने के बाद भी तत्काल कार्रवाई नहीं कर रही हैं.

 

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड