Adulterated Spices Seized: जयपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई; 19 हजार किलों के मिलावटी मसाले किए जब्त
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जयपुर में एक मसाला कारखाने में पहुंचकर वहां रखे 19 हजार किलोग्राम से अधिक मसाले को मिलावटी होने के आधार पर जब्त कर लिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
जयपुर, 20 मई खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जयपुर में एक मसाला कारखाने में पहुंचकर वहां रखे 19 हजार किलोग्राम से अधिक मसाले को मिलावटी होने के आधार पर जब्त कर लिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग मिलावट के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है। सोमवार को अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा के नेतृत्व में विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में मसाला फैक्टरी पर कार्रवाई करते हुए 19 हजार किलोग्राम से अधिक मसालों को मिलावटी होने के आधार पर जब्त किया गया.
अतिरिक्त आयुक्त ने एक बयान में कहा कि टीम ने वर्षा एंटरप्राइजेज नाम से चल रही मसाला फैक्टरी का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मसाला तैयार करने में कई तरह की गड़बड़ी पाई गई.
ओझा ने बताया कि खराब गुणवत्ता की मिर्च एवं धनिया के साथ डंठल भी पीसे जा रहे थे. हल्दी और मिर्च में रंग की मिलावट पाई गई. यह भी पढ़े :बटर चिकन की खोज किसने की? दिल्ली HC पहुंची 2 रेस्टोरेंट्स की लड़ाई! अदालत में पेश हुए पुराने दस्तावेज
उन्होंने कहा कि मौके से मसालों में मिलाए जाने वाले रंग भी बरामद किए गए और मसालों के नमूने लिए गए.उन्होंने कहा कि फैक्टरी में 19 हजार किलोग्राम से अधिक रंग मिले मसाले मिले जिन्हें जब्त करने की कार्रवाई की गई.
पृथ्वी कुंज
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)