Brahmos Missile: पाकिस्तान में भारतीय मिसाइल गिरने के मामले में एक से अधिक अधिकारी दोषी पाए गए

भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में गलती से ब्रह्मोस मिसाइल गिरने के मामले में अपने एक से अधिक अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है. उनके खिलाफ जल्द ही एक्शन लिया जाएगा.

सांकेतिक तस्वीर (Photo Credit : Twitter)

नई दिल्ली, 10 अप्रैल: भारतीय वायु सेना ने अपनी जांच में एक से अधिक अधिकारियों को पाकिस्तानी क्षेत्र में एक सशस्त्र सुपरसोनिक मिसाइल के भूलवश फायरिंग के मामले में दोषी पाया है. सूत्रों ने कहा है कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. एयर वाइस मार्शल आर.के. सिन्हा इस बात की जांच कर रहे हैं कि नियमित रखरखाव कार्य के दौरान मिसाइल कैसे दागी गई.

मंत्रालय ने कहा था कि 9 मार्च को नियमित रखरखाव के दौरान एक तकनीकी खराबी के कारण भूलवश मिसाइल दागी चली गई. भारत सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया है और एक उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है.

मंत्रालय ने कहा था, "यह पता चला है कि मिसाइल पाकिस्तान के एक इलाके में उतरी. यह घटना बेहद खेदजनक है, लेकिन यह भी राहत की बात है कि दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई." पाकिस्तान ने भी इस घटना पर कड़ा प्रतिरोध जताया था.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान में गलती से जाकर गिरने वाली भारतीय मिसाइल पर सदन में प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने सदन में कहा था कि अनजाने में हुई ये घटना खेदजनक है, हमारा मिसाइल सिस्टम अत्यंत सुरक्षित और भरोसेमंद है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड