Monsoon 2020: मानसून में नहीं होगी देरी, 1 जून से केरल में सक्रिय होने की मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

मौसम विभाग ने गुरुवार दोपहर भारत में मानसून के आगमन का पूर्वानुमान करते हुए कहा कि 1 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में सक्रीय हो जाएगा. क्योकि मानसून के लिए सारी परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

Monsoon 2020 Forecast: कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के बीच एक राहतभरी खबर है. दरअसल भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अपनी ताजा भविष्यवाणी में मानसून के समय पर आने की बात कही है. यानि की देश में दक्षिण-पश्चिम (Southwest Monsoon) के आने में अब देरी नहीं होगी. जिस वजह से कुछ ही दिनों में लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल जाएगी.

मौसम विभाग ने गुरुवार दोपहर भारत में मानसून के आगमन का पूर्वानुमान करते हुए कहा कि 1 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में सक्रीय हो जाएगा. क्योकि मानसून के लिए सारी परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. आईएमडी ने कहा कि 31 मई से 4 जून, 2020 के दौरान दक्षिण-पूर्व और आसपास के पूर्वी अरब सागर के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके मद्देनजर केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत के लिए 1 जून 2020 से परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है. Monsoon 2020: सुपर चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ से मानसून में देरी की उम्मीद

इससे पहले भारतीय मौसम ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के देरी से केरल में आने की बात कही थी. आईएमडी ने बताया था कि मानसून महाचक्रवात अम्फान (Amphan) के कारण करीब पांच दिन की देरी के साथ केरल के तट पर दस्तक दे सकता है. हालांकि उत्तर भारत में पूर्वी हवाएं चलने के कारण ग्रीष्म लहर कम होना शुरू हो चुका है. साथ ही तापमान में भी गिरावट होगी.

उल्लेखनीय है कि इस साल देश में मानसून सामान्य रहने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है. केरल में मानसून पहुंचने के साथ ही देश में जून से सितंबर तक के चार महीने लंबे बरसात के मौसम की शुरुआत हो जाती है. सामान्य तौर पर केरल में 1 जून को मानसून पहुंचता है.

Share Now

संबंधित खबरें

Shreyas Iyer IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

Jasprit Bumrah IPL Stats Against PBKS: आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को महज 146 रनों पर रोका, रसिख सलाम डार ने 4 चटकाए विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड