News

Raebareli Video: लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़! फफूंदी लगी मिठाई की खुलेआम बिक्री, ग्राहक ने की दुकानदार पर सख्त कार्रवाई की मांग

खाने पीने की वस्तुओं में कभी मिलावट की जा रही है तो कभी खराब खाद्य वस्तुओं को भी ग्राहकों को धड़ल्ले से बेचा जा रहा है. ऐसा ही एक मामला रायबरेली जिले से सामने आया है.

Raebareli Video: लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़! फफूंदी लगी मिठाई की खुलेआम बिक्री, ग्राहक ने की दुकानदार पर सख्त कार्रवाई की मांग
Credit-(X,@WeUttarPradesh)

रायबरेली, उत्तर प्रदेश: खाने पीने की वस्तुओं में कभी मिलावट की जा रही है तो कभी खराब खाद्य वस्तुओं को भी ग्राहकों को धड़ल्ले से बेचा जा रहा है. ऐसा ही एक मामला रायबरेली जिले से सामने आया है. बताया जा रहा है की ग्राहक ने मिल एरिया थाना क्षेत्र के रतापुर चौक के नरेश स्वीट्स से मिठाई ली थी. इसके बाद जब ग्राहक ये खराब मिठाई लेकर घर पहुंचा तो इस मिठाई से बदबू आ रही थी और उसमें फफूंदी लगी हुई थी.

इस घटना के बाद उन्होंने फूड डिपार्टमेंट में पहुंचकर अधिकारी से इसकी शिकायत की और सख्त कार्रवाई की मांग की. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @WeUttarPradesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Insects in Sweets: खाने के लिए दुकान से ली मिठाई, खोलकर देखने पर दिखाई दिए कीड़े, ठाणे के कल्याण का मामला (Watch Video )

दुकानदार ने बेचीं फफूंदी लगी मिठाई

मिठाई खाने पर तबियत भी हुई खराब

जानकारी के मुताबिक़ ग्राहक ने जब नरेश स्वीट्स नाम की दूकान से मिठाई खरीदी और इसको घर में लेकर आएं और उन्होंने इसको खाने की कोशिश. लेकिन इस मिठाई में से बदबू आने लगी और इसमें  फफूंदी लगी हुई थी.बताया जा रहा है की इसके कारण ग्राहक की भी तबियत खराब हुई थी.

दुकानदार पर सख्त कार्रवाई की मांग

ग्राहक और स्थानीय लोगों ने भी इस मिठाई की दूकान को लेकर कई बार शिकायत की है, लेकिन किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई. इस घटना के बाद ग्राहक ने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी से इसकी शिकायत की. इसपर अधिकारी का कहना है की एक अधिकारी को मौके पर भेजकर जांच की जाएगी.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2025 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).