Tik Tok स्टार मोहित मोर की हत्या में शामिल 2 शार्पशूटरों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिछले साल दिनदहाड़े कर दिया गया था मर्डर

दिल्ली (Delhi) के नजफगढ़ में हुई टिक टॉक (Tik Tok) स्टार मोहित मोर (Mohit Mor) की हत्या के मामले में पुलिस की स्पेशल सेल ने 2 शार्पशूटर्स-विकास और रोहित मलिक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद दोनों से पूछताछ की जा रही है. टिकटॉक पर 5,00,000 से अधिक और इंस्टाग्राम मोबाइल एप पर 3,000 फॉलोअर्स वाले मोहित मोर को नजफगढ़ के एक भीड़भाड़ वाले बाजार में एक फोटोकॉपी की दुकान के अंदर गोलियों से छलनी कर दिया गया था. इस घटना का वीडियो फोटोकॉपी की दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया. जिसके आधार पर पुलिस ने मामलें की जांच शुरू की और कुछ ही दिन के भीतर फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक नाबालिग को 26 मई को पकड़ लिया था. जिसके बाद पता चला कि प्रॉपर्टी विवाद के कारण इस हत्या को अंजाम दिया गया था.

मोहित मोर (Photo Credits Facebook)

बता दें कि हरियाणा के बहादुरगढ़ के रहने वाले मोहित ने नजफगढ़ में एक जिम ट्रेनर के रूप में काम किया था. इसके अलावा मोहित टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर फिटनेस वीडियो डाला करता था. जहां उसके फॉलोअर्स की संख्या अधिक थी. पुलिस ने इस हत्याकांड में सबसे पहले संदीप पहलवान नामक शख्स को गिरफ्तार किया था. जिसने इस पूरी हत्याकांड की साजिश को अंजाम दिया था.

ANI का ट्वीट:- 

गौरतलब हो कि 21 मई को मोहित नजफगढ़ में अपने एक दोस्त से मिलने एक फोटोकॉपी शॉप में आया था. जहां पहले से हमलावर ताक में बैठे थे. जिसके बाद उन्होंने मोहित मोर पर अंधाधुंध फायरिंग की और 5 गोलियां उसके शरीर में उतार दी थी. फिलहाल पकड़े गए दोनों आरोपी एक पेशेवर हत्यारे हैं और उनके पास से पुलिस को कई अहम जानकारी हाथ लग सकती है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी