Modi 3.0 Cabinet List: अमित शाह को गृह, जेपी नड्डा को स्वास्थ्य; मोदी 3.0 में किसे मिला कौन सा मंत्रालय? यहां देखें पूरी लिस्ट

पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में अनुभवी दिग्गज नेता शामिल हैं तो वहीं युवा ताकत को भी समान हक मिला है. कैबिनेट के प्रमुख चेहरों में अमित शाह, राजनाथ सिंह, एस जयशंकर, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण जैसे नाम शामिल है.

Modi 3.0 Cabinet | X

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (9 जून) को तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली. पीएम मोदी के साथ राष्‍ट्रपति भवन में 71 मंत्रियों ने शपथ ली. नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के साथ-साथ सरकार में शामिल मंत्रियों को शपथ दिलाई. तीसरी बार शपथ लेने के बाद पीएम मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. पीएम मोदी की अगुवाई में NDA साल 2014 और 2019 के बाद लगातार तीसरी बार चुनाव जीता है. Modi 3.0: मोदी कैबिनेट का पहला बड़ा फैसला, पीएम आवास योजना के तहत बनेंगे 3 करोड़ नए घर.

शपथ ग्रहण के बाद अब सभी की निगाहें इस पर लगी हैं कि किस मंत्री को कौन सी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है मंत्रालय का बंटवारा हो चुका है.

यहां देखें मोदी 3.0 कैबिनेट की पूरी लिस्ट 

मोदी 3.0 में अनुभव और युवा जोश का दिखेगा दम

पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में अनुभवी दिग्गज नेता शामिल हैं तो वहीं युवा ताकत को भी समान हक मिला है. कैबिनेट के प्रमुख चेहरों में अमित शाह, राजनाथ सिंह, एस जयशंकर, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण जैसे नाम शामिल है. मोदी कैबिनेट में सबसे हैरान करने वाला नाम बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का है. गठबंधन के साथियों की ओर से मंत्रिमंडल में टीडीपी नेता राम मोहन नायडू और चंद्रशेखर पेम्मासानी जैसे नाम शामिल है. साथ ही चिराग पासवान और जीतन राम मांझी जैसे नाम भी शामिल है.

मंत्रिमंडल में कई महत्वपूर्ण पुराने और नए चेहरे शामिल किए गए हैं. नई कैबिनेट का गठन इस प्रकार किया गया है कि वह देश की वर्तमान चुनौतियों और अवसरों का प्रभावी ढंग से सामना कर सके.

पीएम मोदी की तीसरी पारी में सरकार का सबसे बड़ा मंत्रिमंडल बना है. 71 मंत्रियों में पीएम मोदी ने अपनी मोदी सरकार 2.0 के 19 कैबिनेट मंत्रियों समेत 34 मंत्रियों को बरकरार रखा है.

मोदी कैबनेट में इन महिलाओं को मिली जगह

पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल में वित्त मंत्री रही निर्मला सीतारमण पर पीएम ने एक बार फिर भरोसा दिखाया है. उन्हें इस बार भी वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पहली बार मंत्री बनने वाली महिला नेताओं में 37 साल की रक्षा निखिल खडसे, सावित्री ठाकुर और निमूबेन बंभानिया का नाम भी शामिल है.

झारखंड के कोडरमा से सांसद अन्नपूर्णा देवी, यूपी के मिर्जापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल और कर्नाटक की बेंगलुरू नॉर्थ सीट से सांसद शोभा करंदलाजे को एक बार फिर मंत्रिमंडल में जगह मिली है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

UP Budget 2026: योगी सरकार ने पेश किया 9.12 लाख करोड़ से अधिक का बजट, महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों, युवाओं समेत अन्य के लिए बड़े ऐलान, जानें क्या-क्या मिला

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\