क्राइम

Video: रील बनाते समय हाथ से फिसला मोबाइल, पकड़ने के लिए गई लड़की छठे फ्लोर से गिरी नीचे, गाजियाबाद की घटना

रील को लेकर युवक, युवतियां ,लड़के और लडकियों में दीवानगी बढ़ती ही जा रही है. जिसके कारण इन लोगों की जान पर भी आफत आ रही है. अब ऐसी एक दिल दहलानेवाली घटना घाजियाबाद के इंदिरापुरम में सामने आई है. जहां पर एक लड़की रील बनाते हुए छठे फ्लोर से नीचे गिर गई.

Video: रील बनाते समय हाथ से फिसला मोबाइल, पकड़ने के लिए गई लड़की छठे फ्लोर से गिरी नीचे, गाजियाबाद की घटना
Credit -(Twitter -X)

Video: रील को लेकर युवक, युवतियां ,लड़के और लडकियों में दीवानगी बढ़ती ही जा रही है. जिसके कारण इन लोगों की जान पर भी आफत आ रही है. अब ऐसी एक दिल दहलानेवाली घटना घाजियाबाद के इंदिरापुरम में सामने आई है. जहां पर एक लड़की रील बनाते हुए छठे फ्लोर से नीचे गिर गई. लड़की को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है.

ये घटना गाजियाबाद के इंदिरापुरम के क्लाउड सोसाइटी का है. जानकारी के मुताबिक़ बारिश हो रही थी और इस बिल्डिंग में रहनेवाली 16 वर्ष की लड़की मोनिशा अपने फ्लैट की बालकनी में खड़ी होकर रील बना रही थी. रील बनाते समय उसके हाथ से मोबाइल स्लिप हो गया और मोबाइल को पकड़ने के चक्कर में वो बालकनी से नीचे गिर गई. इस घटना के बाद देख सकते है, लड़की नीचे गिरी हुई है और वह काफी घायल है. लड़की के नीचे गिरते ही बिल्डिंग में हड़कंप मच गया. ये भी पढ़े :Video: हाईवे पर ड्रोन कैमरे से रील बनाना पड़ा भारी! दो युवकों को कार ने मारी टक्कर, मेरठ नेशनल हाईवे की घटना

देखें वीडियो :

इस वीडियो में आप देख सकते है की लड़की घायल होने के बावजूद एम्बुलेंस बुलाने की बात कह रही है. आसपास काफी लोग होते है, लेकिन कोई भी इसको तुरंत नहीं उठाता है, फिर दो लोग आकर लड़की को उठाते है. इस घटना के बाद लड़की के परिजन भी नीचे आएं. लड़की को हॉस्पिटल में  एडमिट कराया गया है, उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @Amanyadav7629 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2024 03:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).