आसाराम के आश्रम में खड़ी कार में मिला लापता लड़की का शव
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में चार दिन पहले अपने घर से लापता हुई नाबालिग लड़की का शव शुक्रवार को दुष्कर्म के दोषी आसाराम के आश्रम में खड़ी एक कार से बरामद किया गया. कार पिछले कई दिनों से नगर कोतवाली क्षेत्र के बिमौर गांव स्थित आश्रम परिसर में खड़ी थी.
गोंडा, 8 अप्रैल : उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में चार दिन पहले अपने घर से लापता हुई नाबालिग लड़की का शव शुक्रवार को दुष्कर्म के दोषी आसाराम के आश्रम में खड़ी एक कार से बरामद किया गया. कार पिछले कई दिनों से नगर कोतवाली क्षेत्र के बिमौर गांव स्थित आश्रम परिसर में खड़ी थी.
सुबह कार से बदबू आने पर आश्रम के कर्मचारियों ने गाड़ी खोली तो अंदर शव देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. यह भी पढ़ें : किराने की दुकान का एक ‘डिजिटल’ विज्ञापन बोर्ड हैक, दिखने लगे ‘‘अश्लील’’ विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह हत्या का मामला है और शव को कार में छिपाकर रखा गया था. पुलिस और फोरेंसिक टीम आश्रम और कार की तलाशी ले रही है. आगे की जांच जारी है.
Tags
संबंधित खबरें
Baghpat Shocker: यूपी के बागपत में भैंसा चोरी के शक में दोस्त बने दुश्मन, दिव्यांग की हत्या कर शव को गन्ने के खेत में दफनाया, फिर ऐसे खुला राज
Prayagraj Building Collapse: प्रयागराज में इमारत गिरने से 4 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख; मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये मुआवजा
Mirzapur ‘Barking Boy’ Case Update: मिर्जापुर के ‘भौंकने वाले लड़के’ को रेबीज नहीं, मानसिक बीमारी; डॉक्टर शेफाली बत्रा ने बताई असली वजह
Pratapgarh Murder Case: यूपी के प्रतापगढ़ में 2 पत्नियों और 18 बच्चे होने के बावजूद प्रेम प्रसंग, प्रेमिका ने मिलने के बहाने बुलाकर करवाई हत्या
\