Mega Block on Sunday, August 6, 2023: मुंबई की लोकल ट्रेन में यात्रा करने वालों के बारे में खबर है. रविवार, 6 अगस्त को मुंबई मरम्मत कार्य के चलते सेंट्रल, हार्बर और वेस्टर्न लाइन पर मेगा ब्लॉक रहेगा. यात्रा के दौरान यात्री परेशान ना हो रेलवे की तरफ से जारी दी गई. रेलवे की तरफ से दी जानकारी एक अनुसार मध्य रेलवे की अप और डाउन धीमी लाइनों पर माटुंगा से ठाणे स्टेशनों के बीच सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मेगा ब्लॉक रहेगा. इसी तरह कुर्ला और वाशी स्टेशन के बीच हार्बर लाइन अप और डाउन लाइन पर सुबह 11.10 बजे से शाम 4.10 बजे तक ब्लॉक रहेगा. जबकि ट्रांसहार्बर और उरण लाइन पर किसी ब्लॉक की घोषणा नहीं की गई है. इन दोनों लाइनों पर मेगा ब्लॉग के साथ ही पश्चिम रेलवे पर पांच घंटे का जंबो ब्लॉक होगा. रेलवे के अनुसार, पश्चिम रेलवे की अप और डाउन धीमी लाइनों पर मरीन लाइन्स और माहिम जंक्शन स्टेशन के बीच सुबह 10:35 बजे से दोपहर 3:35 बजे तक ब्लॉक रखा जाएगा.











QuickLY