UP: मेरठ में चचेरी बहन की हल्दी प्रोग्राम में DJ पर नाच रही थी युवती, हार्ट अटैक से जमीन पर गिरते ही मौत- VIDEO
Photo Credits Twitter

Girl Dies Of Heart Attack In Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में उस समय घर में खुशियां मातम में बदल गई. जब एक युवती अपनी चचेरी बहन की हल्दी के प्रोग्राम में डीजे पर  नाच रही  थी. उसी समय वह जमीन पर आ गिरी. जिसके बाद उसकी मौत हो गई. परिजनों ने जब से अस्पताल लेकर गए थे तो मौत के पीछे हार्ट अटैक बताया गया. जानकारी के मुताबिक शनिवार रात मेरठ के अहमदनगर गली नंबर-2 के रहने वाले महताब के छोटे भाई आफताब की बेटी की रविवार को बरात आनी थी.  इसी के चलते घर में हल्दी का प्रोग्राम चल रहा था. जिस प्रोग्राम लोगों के साथ रिश्ते में चचेरी बहन लगाने वाली यह महिला नाच रही थी. उसी समय उसे दिल का दौरा पड़ने की वजह से उसकी मौत हो गई. मृतक महिला का नाम रिमशा है.

हार्ट अटैक से महिला की मौत: