J&K Landslide: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हुआ भारी लैंडस्लाइड, सड़क पर पत्थर आने से नेशनल हाईवे बंद- VIDEO
Photo- IANS

J&K Landslide: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड हो गया है. इससे चलते सुरनकोट के लसाना में जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़े-बड़े पत्थर आ गए हैं. इस भूस्खलन की वजह से NH-144A पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है. यहां यातायात बाधित है, सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं. प्रशासन भूस्खलन को साफ करने के लिए काम कर रहा है, जल्द ही राजमार्ग फिर से खुल सकता है. लैंडस्लाइड की ऐसी ही एक और घटना हिमाचल प्रदेश से भी आई है. यहां बीती रात चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर भूस्खलन की चपेट में आने कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है.

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हुआ भारी लैंडस्लाइड