Pimpri Chinchwad Fire: बॉयलर फटने के बाद फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़िया, देखें वीडियो

Pimpri Chinchwad Fire: 17 फरवरी को महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ में भीषण आग लग गई. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ में कथित तौर पर बॉयलर विस्फोट के कारण एक फैक्ट्री में आग लग गई. फैक्ट्री में आग लगने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. फिलहाल अग्निशमन अभियान चल रहा है. वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. आग की वजह से किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है.

वीडियो देखें: