देश

Manipur Violence: दो नाबालिग और दो महिलाओं सहित 27 लोग लापता, दो पत्रकार शामिल

हिंसा प्रभावित मणिपुर में दो पत्रकार, दो नाबालिग और दो महिलाओं सहित कम से कम 27 गैर-आदिवासी व्यक्ति लापता हैं. सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. स्थानीय मीडिया के दो लापता पत्रकार -- 47 वर्षीय एटम समरेंद्र सिंह और 48 वर्षीय युमखैबम किरणकुमार सिंह हैं

Manipur Violence: दो नाबालिग और दो महिलाओं सहित 27 लोग लापता, दो पत्रकार शामिल
Manipur Violence (Photo Credit: Twitter)

इंफाल, 28 जुलाई: हिंसा प्रभावित मणिपुर में दो पत्रकार, दो नाबालिग और दो महिलाओं सहित कम से कम 27 गैर-आदिवासी व्यक्ति लापता हैं. सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. स्थानीय मीडिया के दो लापता पत्रकार -- 47 वर्षीय एटम समरेंद्र सिंह और 48 वर्षीय युमखैबम किरणकुमार सिंह हैं. यह भी पढ़ें: Manipur Viral Video Case: CBI करेगी मणिपुर यौन हिंसा की जांच, वीडियो शूट करने वाला शख्स गिरफ्तार

27 लोगों में से कुछ मई से, कुछ जून से और शेष जुलाई से लापता हैं और वे इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, टेंग्नौपाल, बिष्णुपुर, कांगपोकपी, थौबल और काकचिंग जिलों के रहने वाले हैं. विभिन्न थानों में गुमशुदगी के मामले दर्ज कराए गए हैं. लापता लोगों की उम्र 17 साल से 47 साल के बीच है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2023 09:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).