उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में युवक की गोली मारकर हत्या
प्रतापगढ़ जिले के लालगंज क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।
प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश), 8 मार्च: प्रतापगढ़ जिले के लालगंज क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी.
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि लालगंज थाना क्षेत्र के अनेहरा गांव में हरिकेश पटेल सात-आठ मार्च की दरमियानी रात अपने घर के बाहर टिन शेड के नीचे सो रहा था. तभी किसी ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. यह भी पढ़े: UP: मेरठ में बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, पुलिस पर भी चलाई गोली
उन्होंने बताया कि सुबह परिजन जब पटेल (22) को जगाने पहुंचे तो खून से लथपथ उसका शव दिखा.
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. परिजनों की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.
संबंधित खबरें
VIDEO: अंबेडकरनगर में अजीब मामला, नशे की हालत में युवक ने शरीर के अंदर डाली बोतल, डॉक्टरों ने सर्जरी कर बचाई जान
Ayushman Card Campaign: योगी सरकार के विशेष अभियान में तीन माह में बने करीब 18 लाख नए आयुष्मान कार्ड
Mirzapur Rabies Case: कुत्ते के काटने के 4 महीने बाद किशोर में दिखे रेबीज के लक्षण, पानी से डर और कुत्ते जैसी आवाजें निकालने लगा
Farrukhabad News: यूपी के फर्रुखाबाद में गैस की लाइन बनी मौत की कतार, सिलेंडर के इंतजार में 75 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम; सरकार पर उठे सवाल
\