UP: मेरठ में बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, पुलिस पर भी चलाई गोली
उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में शनिवार रात एक युवक ने लाइसेंसी बंदूक से अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी ने खुद को घर के एक कमरे में बंद कर लिया और पुलिस पर भी गोलीबारी की, बाद में आरोपी को पकड़ लिया गया.
मेरठ, 7 मार्च : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ शहर में शनिवार रात एक युवक ने लाइसेंसी बंदूक से अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी ने खुद को घर के एक कमरे में बंद कर लिया और पुलिस पर भी गोलीबारी की, बाद में आरोपी को पकड़ लिया गया. UP: अमेठी में 20 वर्षीय दलित युवक की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला शव
एसएसपी अजय साहनी ने बताया, ‘‘सर्राफा व्यवयासी विनोद कुमार वर्मा की उनके बेटे किशन ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी ने खुद को घर के कमरे में बंद कर लिया था. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना के कारणों की जांच की जा रही है.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2021 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

