केरल के कोच्चि के लुलु मॉल में बुर्का पहनकर महिला टॉयलेट में घुसे शख्स को पकड़ा गया है. ये शख्स महिलाओं की अश्लील वीडियो बना रहा था. बी. टेक. कर चुके 23 वर्षीय युवक को बुधवार को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया गया. स्थानीय पुलिस थाना कलामसेरी से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
आरोपी आईटी कंपनी में काम करता है. वह मॉल में महिलाओं के टॉयलेट में घुस गया और अपना मोबाइल फोन वहीं पर छोड़ दिया. उसने अपना मोबाइल को एक छोटे से कार्ड बोर्ड में रख दिया था. वीडियो बनाने के लिए उसने उसके अंदर एक छोटा सा छेद कर दिया था और इसे दरवाजे से चिपका दिया था.
ये वीडियो केरल, कोच्चि से सामने आया है।
अभिमन्यु नाम का लड़का लूलू मॉल के महिला टॉयलेट में हिडन कैमरा लगा रहा था।
मॉल के सुरक्षा कर्मी को शक हुआ तो उन्होंने अभिमन्यु को पकड़ लिया।
अभिमन्यु ने महिला टॉयलेट में कैमरा लगाने के लिए बुर्खे का इस्तेमाल किया। pic.twitter.com/V3EzXkaL2a
— Versha Singh (@Vershasingh26) August 17, 2023












QuickLY