Canada Visa Fraud: कनाडा वर्क वीजा के नाम पर 40 लोगों के साथ फर्जीवाड़ा, मुंबई के मलाड पुलिस ने किया दंपत्ति पर मामला दर्ज
कनाडा वर्क वीजा के नाम पर 40 से ज्यादा लोगों के साथ पौने दो करोड़ रुपये के फ्रॉड करने के आरोप में मालाड पुलिस ने एक दंपत्ति पर मामला दर्ज किया है.
Canada Visa Fraud: कनाडा वर्क वीजा के नाम पर 40 से ज्यादा लोगों के साथ पौने दो करोड़ रुपये के फ्रॉड करने के आरोप में मालाड पुलिस ने एक दंपत्ति पर मामला दर्ज किया है. इस मामले में मालाड की 46 साल की महिला की शिकायत पर रीना शाह और गौरव शाह के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस शिकायत में बताया गया है की 2023 से लेकर जून 2024 के बीच रीना और गौरव ने 40 लोगों के साथ फ्रॉड करके 1 करोड़ 63 लाख रुपये वसूल किए है.
शिकायतकर्ता महिला को कनाडा में जाकर जॉब करना था. शाह फॅमिली ने वर्क वीजा देने का उसे आश्वासन दिया था. वर्क वीजा के आवेदन के लिए प्रक्रिया शुल्क के नाम पर महिला से 7 लाख 16 हजार रुपये वसूल किए गए. लेकिन उसे समय पर वीजा नहीं दिया गया. वीजा के बारें में जब महिला शाह फॅमिली से पूछती थी , तो उसे टालमटोल जवाब दिया जाता था. ये भी पढ़े :Fake Driving Test In Mumbai: ‘फेक टेस्टिंग’ के जरिये 76 हजार ड्राइविंग लाइसेंस जारी, मुंबई आरटीओ के ऑडिट में खुलासा, मामलें की जांच शुरू
शिकायतकर्ता पीड़ित ने जब इसके बारे में और ज्यादा खोजबीन की तो उसे पता चला की इस दंपत्ति ने और भी कई लोगों के साथ फ्रॉड किया है. इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
वीजा देने वाली एजेंसी के कारण ये होने का दावा आरोपियों ने शिकायतकर्ता से किया है. लेकिन पुलिस को आरोपियों की ये दलील सही नहीं लग रही है. आरोपियों के बैंक अकाउंट कौन देख रहा है और इसके लाभार्थी कौन है. इसकी जांच पुलिस कर रही है. शिकायतकर्ताओं को कुछ डॉक्यूमेंट भी दिए गए थे. डॉक्यूमेंट की भी पुलिस जांच कर रही है. अगर फेक डॉक्यूमेंट रहे तो आरोपियों पर और आरोप दर्ज किए जाएंगे.
आरोपियों ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर ऑनलाइन मीडिया सेंटर शुरू किया था. वहां, लोग अपने आवेदनों की समीक्षा और स्थिति देख सकते थे. लेकिन फर्जीवाड़े का खुलासा होते ही इस ऑनलाइन मीडिया सेंटर को बंद कर दिया गया. अब तक 40 शिकायतकर्ताओं की पहचान की गई है और उनमें से 25 से अधिक ने शिकायतें दर्ज कराई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2024 02:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

