Ghaziabad Ramlila Accident: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां कविनगर रामलीला (Kavinagar Ramlila Ground) मैदान में लगे मेले में एक युवक झूले से अचानक गिर गया. हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि झूले की ऊंचाई से गिरने (Young Man Falls from Swing) के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के तुरंत बाद, मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मेले में भीड़भाड़ थी और सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त नहीं थी. युवक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.
इस घटना के बाद मेले में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए झूलों का गहन निरीक्षण किया जाए.
गाजियाबाद रामलीला मेले में बड़ा हादसा
गाजियाबाद के कविनगर रामलीला मैदान में दशहरे पर आयोजित मेले से बड़ा हादसा सामने आया है। झूला झूलते समय एक युवक अचानक नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।#Ghaziabad #RamleelaMela #Kavinagar #ViralVideo pic.twitter.com/3eIFnad2Jg
— NBT Hindi News (@NavbharatTimes) October 3, 2025













QuickLY