Baba Tarsem Singh Murder Case: बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, दूसरे शूटर की तलाश जारी
उत्तराखंड के उधमसिंह नगर स्थित श्री नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा के प्रमुख कार सेवक बाबा तरसेम सिंह के हत्यारों को पुलिस ने ढेर कर दिया है. DGP उत्तराखंड अभिनव कुमार के मुताबिक, उत्तराखंड STF और हरिद्वार पुलिस ने शूटर अमरजीत सिंह को मुठभेड़ में मार गिराया है.
Baba Tarsem Singh Murder Case: उत्तराखंड के उधमसिंह नगर स्थित श्री नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा के प्रमुख कार सेवक बाबा तरसेम सिंह के हत्यारों को पुलिस ने ढेर कर दिया है. DGP उत्तराखंड अभिनव कुमार के मुताबिक, उत्तराखंड STF और हरिद्वार पुलिस ने शूटर अमरजीत सिंह को मुठभेड़ में मार गिराया है. उसने 28 मार्च को बाबा तरसेम पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं थी, जिसमें उनकी मौत हो गई थी. हत्या का दूसरा आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है. इससे पहले रविवार को बाबा तरसेम सिंह की हत्या की साजिश में शामिल तीन अन्य आरोपियों परगट सिंह, जसपाल सिंह भट्टी और सुखदेव सिंह गिल को भी गिरफ्तार किया गया था.
बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर
हरिद्वार, उत्तराखंड: 28 मार्च को श्री नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा डेरा कार सेवा के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले अमरजीत सिंह को उत्तराखंड STF और हरिद्वार पुलिस ने थाना भगवानपुर क्षेत्र में मुठभेड़ में मार गिराया है: DGP उत्तराखंड अभिनव कुमार ने ANI को बताया pic.twitter.com/CqXSRDaeFe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2024 10:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

