देशभर में जहां श्रद्धा वाकर हत्याकांड की चर्चा चल रही है तो वहीं नए-नए चौंकाने वाले अपराध भी सामने आ रहे हैं. इस बीच महाराष्ट्र से भी एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. विदर्भ के अमरावती शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. अमरावती शहर के अर्जुन नगर इलाके की रतनदीप कॉलोनी में एक युवती का शव उसके ही घर में मिला है.
युवती पिछले कुछ दिनों से लापता थी, लेकिन उसके परिजनों द्वारा गाडगे नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया था. इस मामले में परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है. यह दुर्घटना हत्या थी या आत्महत्या या दुर्घटना, इसे लेकर जांच जारी है.
Amravati Crime: बेपत्ता तरुणीचा मृतदेह पाण्याच्या टाकीत सापडला, पोलिस तपासातून धक्कादायक माहिती पुढे #Amravati #AmravatiCrime #AmravatiPolice https://t.co/7YWuGeGbJi
— लेटेस्टली मराठी (@LatestLYMarathi) December 3, 2022













QuickLY