देश

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई को लेकर IMD ने दीं ये हिदायतें!

मौसम विभाग के अनुसार, 24 और 25 सितंबर को मुंबई में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिसमें कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.जैसे-जैसे सप्ताह आगे बढ़ेगा, बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है. कोंकण क्षेत्र, पश्चिमी महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, उत्तर महाराष्ट्र और विदर्भ के कुछ हिस्सों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई को लेकर IMD ने दीं ये हिदायतें!
Representational Image | PTI

Maharashtra Weather Update:  देश में मानसून अपने अंतिम चरण में है, लेकिन जाते-जाते यह अपनी ताकत दिखा रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 24 सितंबर 2025 को मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश, गरज के साथ बौछारें और तेज हवाएं चलने की संभावना है. IMD ने राज्य के 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें नागरिकों और किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. हालांकि मुंबई और उसके आसपास के जिलों में माध्यम बारिश की संभवना जाहिर की गई हैं.

मुंबई और कोंकण में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 24 और 25 सितंबर को मुंबई में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिसमें कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.जैसे-जैसे सप्ताह आगे बढ़ेगा, बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है. कोंकण क्षेत्र, पश्चिमी महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, उत्तर महाराष्ट्र और विदर्भ के कुछ हिस्सों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है. यह भी पढ़े: Maharashtra Weather Update: नवरात्रि के पहले दिन मुंबई सहित महाराष्ट्र में भारी बारिश का पूर्वानुमान, कोकण सहित प्रदेश के 26 जिलों के लिए अलर्ट जारी

कोंकण और मुंबई क्षेत्र

  • पालघर, ठाणे, मुंबई और रायगढ़ में गरज के साथ बिजली और तेज हवाओं की संभावना, येलो अलर्ट जारी.
  • रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में मध्यम बारिश की संभावना

पश्चिमी महाराष्ट्र

  • पुणे, पुणे घाट, और सोलापुर में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं।
  • कोल्हापुर, सातारा और सांगली में हल्की से मध्यम बारिश

मराठवाड़ा

  • छत्रपति संभाजीनगर, जालना, बीड, लातूर और धाराशिव में तेज हवाओं के साथ गरज की चेतावनी, येलो अलर्ट
  • परभणी, हिंगोली और नांदेड़ में हल्की से मध्यम बारिश

उत्तर महाराष्ट्र

  • धुळे, नंदुरबार और जलगांव में हल्की से मध्यम बारिश।
  • नासिक, नासिक घाट और अहिल्यानगर में गरज के साथ बारिश, येलो अलर्ट

विदर्भ

  • अकोला, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, नागपुर, वर्धा और वाशिम में बारिश की संभावना नहीं
  • अमरावती और यवतमाल में गरज के साथ तेज हवाएं
  • गढ़चिरौली और गोंदिया में भारी बारिश और बिजली की संभावना, येलो अलर्ट

ऑरेंज अलर्ट का मतलब

IMD का ऑरेंज अलर्ट भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को दर्शाता है, जिसके कारण जलभराव, यातायात व्यवधान और लोकल ट्रेनों में देरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. हालांकि मुंबईवासियों के लिए यह स्थिति आम है, लेकिन सावधानी बरतना जरूरी है.

 IMD की सलाह

मौसम विभाग ने नागरिकों और किसानों से बादल छाए रहने, भारी बारिश और बिजली की गतिविधियों के दौरान सतर्क रहने की अपील की है. खराब मौसम से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें.  मौसम संबंधी नवीनतम जानकारी के लिए IMD की आधिकारिक वेबसाइट या स्थानीय मौसम अपडेट्स की जांच करें.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2025 08:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).