देश

महाराष्ट्र: गोमांस रखने के आरोप में तीन चीनी नागरिक सहित पांच गिरफ्तार

नागपुर देहात पुलिस ने शुक्रवार को कथित रूप से गोमांस रखने पर चीन के तीन नागरिकों सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

महाराष्ट्र: गोमांस रखने के आरोप में तीन चीनी नागरिक सहित पांच गिरफ्तार
गाय (Photo Credit-Pixabay)

नागपुर: नागपुर (Nagpur) देहात पुलिस ने शुक्रवार को कथित रूप से गोमांस रखने पर चीन (China) के तीन नागरिकों सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया. पुलिस ने 18 जनवरी को जिले के खापा में गुमगांव माइंस की तरफ जा रही एक कार को रोका था और उसमें से दस किलोग्राम मांस बरामद किया था.

पुलिस ने उसके चालक और एक अन्य व्यक्ति के साथ चीन के तीन नागरिकों को हिरासत में लिया था.

यह भी पढ़ें- जूनागढ़: जान की बाजी लगाकर टैंकर ड्राइवर ने बचाई गाय की जान, Video हुआ वायरल

पुलिस ने कहा कि मांस के नमूनों को रासायनिक विश्लेषण के लिए भेजा गया जिसमें खुलासा हुआ कि यह गाय का मांस है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2019 08:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).