Maharashtra: चिपलुन में पूर्व सांसद नीलेश राणे के काफिले पर पथराव, देवेंद्र फड़नवीस ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी;  देखें वीडियो
पूर्व सांसद नीलेश राणे के काफिले पर पथराव (Photo Credit: ANI)

Maharashtra: महाराष्ट्र के रत्नागिरी के चिपलुन में कल अज्ञात लोगों द्वारा भाजपा नेता और पूर्व सांसद नीलेश राणे के काफिले पर पथराव किया गया. यह घटना वहां शिवसेना (यूबीटी) नेता विधायक भास्कर जाधव के कार्यालय के सामने शिवसेना यूबीटी गुट के कार्यकर्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद हुई. अधिकारी ने कहा कि कुछ कारों को नुकसान पहुंचा है, हालांकि अभी तक किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है. उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. घटना पर बोलते हुए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि "इस तरह के राजनीतिक हमले से विपक्ष की निराशा साफ देखी जा सकती है. चिपलुन की घटना के संबंध में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी."

देखें वीडियो: