Lonavala waterfall Tragedy: लोनावाला में पिकनिक मनाने गए डूबे 5 लोगों में अभी भी दो शव लापता, खोजने के लिए आज फिर चलाया जा रहा है अभियान- VIDEO

लोनावाला में एक परिवार रविवार को पिकनिक मनाने गया था. पिकनिक मनाने के दौरान परिवार के पांच लोग भुशी बांध के पास झरने में डूब गया. हादसे के बाद तीन शव झरने से बरामद कर लिए गए थे. लेकिन दो शव अभी भी लापता है.

Pune Tragedy - ANI

Lonavala waterfall Tragedy: पुणे के लोनावाला में एक परिवार रविवार को पिकनिक मनाने गया था. पिकनिक मनाने के दौरान परिवार के पांच लोग भुशी बांध के पास झरने में डूब गया. हादसे के बाद तीन शव झरने से बरामद कर लिए गए थे. लेकिन दो शव अभी भी लापता है. जिन्हें खोजने के लिए आज भारतीय नौसेना के गोताखोरों की एक टीम द्वारा फिर से अभियान चलाया जा रहा है. ताकि उनके शव बरामद किया जा सके.

झरने में डूबकर जान गंवाने वालों में एक महिला समेत चार बच्चे शामिल हैं.  रविवार को पांच लोगों में महिला समेत दो बच्चों के शव बरामद कर लिए गए थे. लेकिन कल शाम को अंधेरा हो जाने की वजह से सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया था. झरने में  बहने के दौरान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज बहाव के बीच यह परिवार चीख पुकार के बीच पानी में देखते ही देखते बह गया. यह भी पढ़े: Pune Tragedy: पुणे में पिकनिक मनाने गए चार बच्चों समेत पांच डूबे

लोनावाला हादसा:

देखें वीडियो:

पुणे के सैय्यद नगर के निवासी  है:

लोनावाला पुलिस स्टेशन के प्रभारी मयूर अग्नवे ने बताया कि घटना रविवार दोपहर करीब दो बजे हुई. जब बच्चे व कुछ अन्य लोग भूशी बांध के पास पहाड़ी जंगलों में बह रहे झरने का आनंद लेने गए थे. इसी बीच एक महिला उसके चार बच्चे झरने में तेज बहाव के चलते गए. ये सभी पुणे के सैय्यद नगर के निवासी थे.

Share Now

संबंधित खबरें

मुंबई मानसून लाइव: क्या आज मुंबई, ठाणे और अन्य शहरों में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज? जानें प्रशासन का ताजा अपडेट

England Women's National Cricket Team vs South Africa Women's National Cricket Team Live Score Update: लंदन में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है दूसरा सेमीफाइनल, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

ENG W vs SA W, T20 World Cup 2026 2nd Semi Final Match Toss Winner Prediction: महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा भारी